Home / चर्चित चेहरे / फरहा नाज और उनकी छोटी बहन तब्बू

फरहा नाज और उनकी छोटी बहन तब्बू

इन सगी बहनों ने साथ शुरू किया फिल्मी सफर, एक है सुपरस्टार तो दूसरी ने छोड़ी इंडस्ट्री

80 के दशक में बॉलीवुड में दो सगी बहनों ने कदम रखा था. वो कोई और नहीं बल्कि फरहा नाज और उनकी छोटी बहन तब्बू हैं. खास बात ये है कि दोनों बहनों की पहली फिल्म अलग अलग थी पर एक ही साल में रिलीज हुई थीं.

1985 में यश चोपड़ा की फिल्म ‘फासले’ में फरहा नजर आईं और ‘हम नौजवान’ में तब्बू दिखी थीं. इसके बाद फरहा नाज ने कई हिट फिल्में दीं और तब्बू के हाथ भी कई शानदार फिल्में लगीं.फरहा फिल्म ‘नसीब अपना-अपना’, ‘ईमानदार’, ‘वो फिर आएगी’, ‘नकाब’, ‘यतीम’, ‘बाप नंबरी बेटा दस नंबरी’, ‘बेगुनाह’ जैसी हिट फिल्मों में दिखीं.

इसके बाद उन्होंने विंदू दारा सिंह से शादी कर ली और 1996 में एक्टिंग को अलविदा कह दिया. 2002 में दोनों ने तलाक ले लिया और 1 साल बाद एक्ट्रेस ने एक्टर सुमीत सहगल से दूसरी शादी की कर ली और धीरे-धीरे इंडस्ट्री से गुमनाम होती गईं.

वहीं तब्बू आज हिंदी सिनेमा की सुपरस्टार हैं. इसके साथ ही वो तेलुगु और तमिल फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *