Home / चर्चित चेहरे / मजाज़ की फ़ातिहा ख़्वानी 5 दिसंबर को*

मजाज़ की फ़ातिहा ख़्वानी 5 दिसंबर को*

Spread the love

अपने समय के रोमांटिक और क्रांतिकारी कवि मजाज़ की 68वीं पुण्यतिथि के अवसर पर एएमयू ओल्ड ब्वायज़ एसोसिएशन लखनऊ ने 5 दिसंबर 2023 को दोपहर 3.45 बजे निशातगंज कब्रस्तान, पेपर मिल कॉलोनी में उनकी क़ब्र पर फ़ातेहा ख़्वानी का आयोजन किया है.
एसोसिएशन के मानद सचिव इं.एस.एम.शोएब ने सभी अलीग और उर्दू प्रेमियों से फ़ातिहा के लिए उपस्थित होने और उस महान कवि को श्रद्धांजलि देने की अपील की है, जिन्हें उर्दू का कीट्स भी कहा जाता है।
मजाज़ लखनवी के नाम से मशहूर असरार उल हक़ एक प्रमुख अलीग थे जिन्होंने एएमयू पर नज़र ए अलीगढ़ नामक नज़्म लिखी जो बाद में यूनिवर्सिटी का तराना (कुलगीत) बनी। वह प्रगतिशील लेखक आंदोलन से जुड़े थे। 19 अक्टूबर 1911 को क़स्बा रुदौली (अब अयोध्या ज़िले में) में जन्मे, 5 दिसंबर 1955 को 44 साल की छोटी उम्र में उनकी मृत्यु हो गई और उन्हें लखनऊ में निशातगंज क़ब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-ख़ाक कर दिया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *