Home / अंतरराष्ट्रीय / ईरानी विदेश मंत्री का बयान

ईरानी विदेश मंत्री का बयान

Spread the love

अमेरिका के बार बार यही राग अलापने कि के जवाब में जब ईरान के विदेश मंत्री अमेरिका में ही खड़े होकर un मे जवाब देते हैं कि फिर हमास भी कोई आतंकी संगठन नहीं है उसे भी अपनी सेल्फ डिफेंड का पूरा अधिकार है । ओर हम उसे यही मानते हैं ।

इजराइल सिर्फ गाज़ा के आम फिलिस्तीनी नागरिकों पर बमबारी कर रहा है ओर अमेरिका उसे पूरी सपोर्ट दे रहा है । हमास का वो कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे अगर इजराइली फोज गाज़ा में घुसती है तो इसके गंभीर नतीजे होंगे ओर इसकी आग अमेरिका को भी झुलसा सकती है

अगर चाहते हो कि ये लड़ाई बाहर न फैले तो हम इजराइली बंधकों को छोड़ने के लिए हमास को कह सकते हैं लेकिन पहले ये बमबारी बंद हो ओर साथ ही इजराइल 6 हजार के करीब फिलिस्तीनी कैदी जो इजराइल की जेलों में बंद है उन्हें रिहा करे । ओर इस कार्रवाई के हम भागीदार रहेंगे ….

जवाब में ब्लिंकेन कहते हैं कि हम ईरान से उलझना नहीं चाहते लेकिन अगर अमेरिका की फेसेलिटीज को ओर टार्गेट किया गया तो हम अपनी सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है …

.इन्ना कूल रिस्पांस मित्रों मैं खुद हैरान हूं ! मने फील्डिंग शायद ऐसी सजाई गई लगती है कि ग्राम कटकर गाजियाबाद पहुंच चुकी है । हांलांकि इतनी बड़ी मिलिट्री ओर इकोनोमिक पावर है ओर इसमें क्या शक है लेकिन सब समय का चक्र है …

नीचे एक वारशिप की ड्रोन इमेज डाली है ये वीडियो ईरान ने खुद वायरल करके अमेरिका को संदेश दिया है कि ये हमारा ड्रोन तुम्हें सर्विलांस कर रहा है ओर तुम हमारे टार्गेट पर हो लेकिन तुम्हारी नेवी को इसकी खबर नहीं ..अब सोच लो किसी गलतफहमी में मत रहना वरना तलहटी में लगाने में ज्यादा देर नहीं लगेगी । ये वाकई किसी ब्लू नेवी पावर के लिए शर्मनाक है ।

अब इन्होंने इसे क्यूं वायरल किया नहीं पता जबकि मुझे लगता था कि अभी जर्नल कासिम सुलेमानी का बदला पूरा नहीं हुआ है ओर वो शायद ड्रोन से ही होना है क्यूकि उन्हें ड्रोन स्ट्राइक से मारा गया था तो ड्रोन स्ट्राइक से ही शायद जवाब जाएगा । इतनी ड्रोन पावर ही शायद इसलिए डवलप की गई है ….

गाज़ा में थोड़ी बहुत सर्जिकल स्ट्राइक टाइप कर रहे हैं उसमे मार पड़ जाती है तो भाग आते हैं , सुने हैं बंधक छुड़ाने के चक्कर दो तीन फोजी ओर पकड़ लिए है उन्होंने जिसके खुन्नस में रात भर बमबाजी की है ।

नीचे ये शी जिनपिंग ओर पुतिन की एक पिक है जब ये मिले थे तब शी ने पूतिन से कहा था , मिस्टर प्रेसीडेंट पुतिन अब कुछ ऐसा हो सकता है जो पिछले 100 सालों में नहीं हुआ आपको तैयार रहना है । अभी देखते हैं क्या रहता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *