लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान श्री बिशन सिंह बेदी जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि श्री बेदी जी एक महान खिलाड़ी के रूप में हमारी स्मृतियों में सदैव जीवित रहेंगे।



