मोहम्मद अजहरुद्दीन ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर में पहला कदम रखते ही एक ऐसा कारनामा कर दिखाया, जिसको आज तक कोई दोबारा नहीं कर पाया है। अजहरुद्दीन ने अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू 31 दिसंबर, 1984 में किया था और उन्होंने अपने डेब्यू मैच में शतक जड़ा और वह एकमात्र ऐसे बल्लेबाज हैं, जिनके नाम टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू के बाद लगातार तीन शतक हैं। उनके बाद आज तक कोई भी खिलाड़ी डेब्यू के बाद लगातार तीन शतक नहीं जड़ पाया है।
मोहम्मद अजहरुद्दीन ने अपने टेस्ट करियर की शुरूआत जहां शतक के साथ की, वहीं उन्होंने टेस्ट करियर का अंत भी शतक के साथ किया। उन्होंने टेस्ट डेब्यू में इंग्लैंड के खिलाफ शतक जड़ा था और अपने टेस्ट के आखिरी मैच में साउथ-अफ्रीका के खिलाफ शतक जड़ा। उन्होंने अपने टेस्ट करियर में 99 मैच खेले हैं, लेकिन वह टेस्ट मैच खेलने के मामले में सैंकड़ा लगाने से चूक गए।
मोहम्मद अजहरुद्दीन विश्व के ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू के बाद लगातार तीन शतक हैं।





