Home / उत्तर प्रदेश / फिल्म अभिनेता रजनीकांत ने की अखिलेश यादव व उनके परिवार से शिष्टाचार भेंट

फिल्म अभिनेता रजनीकांत ने की अखिलेश यादव व उनके परिवार से शिष्टाचार भेंट

Spread the love

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव से साउथ की फिल्मों के सुपरस्टार श्री रजनीकान्त ने आज उनके आवास पर भेंट की। श्री रजनीकान्त ने श्री अखिलेश यादव को गले लगाया। इस अवसर पर सांसद श्रीमती डिम्पल यादव, पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री राजेन्द्र चौधरी भी मौजूद रहे।
श्री रजनीकान्त ने नेताजी श्री मुलायम सिंह यादव की याद करते हुए उनके चित्र पर श्रद्धासुमन भेंट किए। उन्होंने कहा कि नेताजी मेरे बहुत अच्छे दोस्त थे।
श्री रजनीकान्त ने कहा कि श्री मैं अपने दोस्त से मिलने आया हूं। अखिलेश यादव जी से मेरी 9 साल पहले मुम्बई में एक कार्यक्रम में मुलाकात हुई थी। उसी दिन से हम दोस्त है। फोन पर दोनों लोगों की बात होती है। उन्होंने कहा कि वे पांच साल पहले एक शूटिंग के लिए लखनऊ आये थे पर तब श्री अखिलेश जी से मुलाकात नहीं हो पाई थी। इस बार अखिलेश यादव जी से मुलाकात हुई।
श्री रजनीकान्त से मुलाकात के बाद श्री अखिलेश यादव ने कहा कि जब दिल मिलते हैं तो लोग गले मिलते हैं। मैसूर में इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान पर्दे पर रजनीकान्त जी को देखकर जितनी खुशी होती थी, वो आज भी बरकरार है। 9 साल पहले हम जब व्यक्तिगत रूप से मिले थे तबसे हमारी दोस्ती है।
श्री रजनीकान्त ने उत्तर प्रदेश में श्री अखिलेश यादव के मुख्यमंत्रित्वकाल में हुए विकासकार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे विशेषकर बहुत ही शानदार है।
श्री रजनीकान्त ने श्री अखिलेश यादव को तमिलनाडु आने का आमंत्रण दिया।
74 वर्षीय श्री रजनीकान्त मूलतः महाराष्ट्र के हैं। उनके दादा-पिता कर्नाटक में जाकर बसे। रजनीकान्त ने बाद में तमिल भाषा सीखी और आज वे साउथ की फिल्मों के सुपर स्टार हैं। हिन्दी सिनेमा प्रेमियों में भी उनकी बहुत लोकप्रियता है। लखनऊ में इन दिनों उनकी फिल्म ‘जेलर‘ प्रदर्शित हो रही है।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *