Home / उत्तर प्रदेश / उत्तर प्रदेश में अन्याय, अत्याचार, महंगाई, भ्रष्टाचार चरम पर है :अखिलेश यादव

उत्तर प्रदेश में अन्याय, अत्याचार, महंगाई, भ्रष्टाचार चरम पर है :अखिलेश यादव

Spread the love

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में अन्याय, अत्याचार, महंगाई, भ्रष्टाचार चरम पर है। समाज का हर वर्ग इससे त्रस्त है। लोकसभा चुनाव 2024 में डबल इंजन की दोनों सरकारें जाएंगी। भाजपा सरकार प्रदेश में 80 की 80 सीटें हारेगी। जनता का भरोसा समाजवादी पार्टी पर है। समाजवादी पार्टी के पास जनता की ताकत है।
श्री अखिलेश यादव आज लखनऊ के प्रदेश मुख्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक में सम्बोधित करते हुए कहा कि दरवाजे-दरवाजे दस्तक देने के लिए अभी से जुट जाएं। जमीनी स्तर पर लोकसभा चुनाव की तैयारियों में कोई कोर कसर नहीं रखें। कार्यकर्ता बिना अति उत्साह, अति आत्मविश्वास के काम करे।
इस अवसर पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री सलीम शेरवानी, श्री धर्मेन्द्र यादव बदायूं के पूर्व सांसद आदि नेता उपस्थित रहे।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार बुलडोजर से उत्तर प्रदेश में अराजकता फैला रही है। भाजपा साजिश और षडयंत्र करके समाजवादी पार्टी के नेतृत्व को बदनाम करने की कोशिश करती है। भाजपा रणनीति बनाकर निर्दोष लोगों को फर्जी केसों में फंसाकर उन्हें परेशान कर रही है। एनसीआरबी के आंकड़ों के अनुसार पुलिस हिरासत में सबसे ज्यादा मौतें उत्तर प्रदेश में हो रही हैं।
श्री यादव ने कहा कि भाजपा सत्ता का दुरूपयोग करके संविधान और लोकतंत्र को कमजोर कर रही है। भाजपा अनैतिक राजनीति कर चुनाव को प्रभावित करती है। सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को भाजपा वोटबैंक की तरह इस्तेमाल करती है। भाजपा झगड़ा लगाकर समाज को बांटना चाहती है। भाजपा अंग्रेजों की नीति ‘‘फूट डालो राज करो‘‘ पर चल रही है।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा जनता को बुनियादी मुद्दों से भटकाने में लगी है। भाजपा नागरिकों के अधिकारों और उनके सम्मान पर हमला कर रही है। भाजपा सरकार में छात्र, नौजवान किसान, व्यापारी सभी परेशान है। भाजपा की कुनीतियों से किसान का पशुधन अब किसान को ही बर्बाद कर रहा है। छात्र और नौजवानों का भविष्य अंधकार में है। व्यापारी लूटा जा रहा है। महिलाएं और बेटियां सुरक्षित नहीं हैं।
श्री यादव ने कहा कि भाजपा के कारण संविधान खतरे में है। अभिव्यक्ति की आजादी को कुचला जा रहा है। भाजपा के षड्यंत्र से समाजवादी कार्यकर्ताओं को सावधान रहना है। भाजपा झूठा प्रचार करके सामाजिक माहौल खराब करने का काम रही है। प्रेस की स्वतंत्रता पर हमला हो रहा है। भाजपा द्वारा सत्ता के दबाव से लोकतंत्र को प्रभावित किया जा रहा है।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से हटाकर देश और लोकतंत्र को बचाने के लिए जनता संकल्पित है।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *