Home / राष्ट्रीय / पुरानी पेंशन लागू होगी मध्य प्रदेश में सरकार बनने के बाद: प्रियंका गांधी

पुरानी पेंशन लागू होगी मध्य प्रदेश में सरकार बनने के बाद: प्रियंका गांधी

Spread the love

भोपाल कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा है कि राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और छत्तीसगढ़ में पुरानी पेंशन लागू हो चुकी है। अब मध्य प्रदेश की बारी है। वहां भी कांग्रेस की सरकार बनते ही पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल की जाएगी।

कांग्रेस हमेशा से मानती रही है कि देश के नागरिक सरकारी सेवाओं में अपनी उम्र लगाकर देश के निर्माण में अहम योगदान देते हैं, रिटायरमेंट के बाद उन्हें आर्थिक सुरक्षा मिलनी चाहिए। बुढ़ापे में आर्थिक सुरक्षा हर नागरिक का हक है। इसी सोच के तहत पेंशन व्यवस्था रखी गई थी लेकिन भाजपा सरकार ने पेंशन ख़त्म करके बुजुर्गों का सहारा छीन लिया था।

देश भर में कर्मचारियों की मांग को देखते हुए जहां-जहां हमारी सरकार है, वहां-वहां इसे फिर से लागू कर दिया गया है। कांग्रेस कर्मचारियों की आर्थिक-सामाजिक सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *