बड़हल के फल में एंटीऑक्सीडेंट आम और जामुन के मौसम में भारत के तमाम गांवों में एक और फल विशेष रूप से पाया जाता है जिसकी चर्चा उतनी अधिक नहीं होती है। कटहल की तरह ही दिखने वाले परंतु साइज में छोटे इस फल को लोग बड़हल (Monkey Jack or Badhal) के नाम से जानते हैं। भारत के अलग-अलग राज्यों में इस फल को अलग-अलग नामों से जाना जाता है। बड़हल का फल पकने के बाद हलके लाल और पीले रंग का हो जाता है और पकने के बाद इसका स्वाद भी बहुत अच्छा होता है। यह फल सेहत के लिए फायदेमंद आने पोषक तत्वों से भरपूर होता है। बड़हल के फल में पर्याप्त मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। बड़हल के फल का सेवन करने से शरीर को कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं, आइये जानते हैं इनके बारे में।
बड़हल के फल में पाए जाने वाले पोषक तत्व……..
बड़हल के फल में एंटीऑक्सीडेंट के साथ-साथ सेहत के लिए उपयोगी तमाम मिनरल्स आदि पाए जाते हैं। इस फल को विटामिन का भंडार भी माना जाता है। बड़हल के फल में प्रमुखता से पाए जाने वाले पोषक तत्व इस प्रकार से हैं।
विटामिन सी
बीटा कैरोटीन
जिंक
कॉपर
आयरन
मैंगनीज
आयरन
इसके अलावा बड़हल के फल में एंटीइंफ्लेमेटरी, एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण भी पाए जाते है
बड़हल के फल को खाने के फायदे (Monkey Jack or Badhal Health Benefits)
बड़हल के फल को लेकर हुए तमाम अध्ययनों के मुताबिक इसका सेवन शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आइये जानते हैं इसके सेवन से सेहत को होने वाले प्रमुख फायदों के बारे में।
1. लिवर के लिए है फायदेमंद
बड़हल का सेवन लिवर के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। बड़हल में एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो लिवर के लिए फायदेमंद होते हैं। इसके अलावा इसमें डायटिक फाइबर और पॉली फिनॉल्स जैसे तत्व होते हैं जो कैंसर, डायबिटीज, मोटापा और दिल से जुड़ी बीमारियों में बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। जो लोग नियमित रूप से बड़हल का सेवन करते हैं उन्हें लिवर से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है।





