Home / राष्ट्रीय / अखिल यादव ने कहा मौलाना स्व वली फारूखी शिया-सुन्नी-हिन्दू-मुस्लिम एकता तथा मदरसों में शिक्षा व्यवस्था सुधारने के लिए काम करते रहे

अखिल यादव ने कहा मौलाना स्व वली फारूखी शिया-सुन्नी-हिन्दू-मुस्लिम एकता तथा मदरसों में शिक्षा व्यवस्था सुधारने के लिए काम करते रहे

Spread the love

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने मशहूर आलिम-ए-दीन मौलाना वली फारूखी, जेनरल सेक्रेटरी मजलिस-ए-अमल के निधन पर लखनऊ स्थित उनके आवास- राजाबाजार चौक जाकर उनके बेटे मौलाना यासर फारूखी तथा परिवार के प्रति संवेदना जताई।
श्री यादव ने फारूखी साहब को याद करते हुए कहा कि वे पूरी जिंदगी शिया-सुन्नी और हिन्दू-मुस्लिम एकता तथा मदरसों में शिक्षा व्यवस्था सुधारने के लिए काम करते रहे।
इस मौके पर सर्वश्री राजेन्द्र चौधरी पूर्व कैबिनेट मंत्री, मौलाना अब्दुल अली फारूखी, डॉ0 ताहिर अब्दुल फारूखी, समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश अध्यक्ष शकील अहमद नदवी, फखरूल हसन चांद प्रवक्ता, अबू बकर कुरैशी, अकील अहमद, नासिर भाई, फैजू भाई, पूर्व प्रत्याशी पूजा शुक्ला, मो0 यामीन खां, मो0 रिजवान, फाकिर सिद्दीकी, सुशील दीक्षित, अकरम सिद्दीकी, मो0 एबाद, नवीन धवन बंटी, फारूख जहां, शबी फातिमा सहित अन्य नेता, कार्यकर्ता मौजूद रहे।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *