लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने आज जनपद लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर उत्तर प्रदेश में आयोजित होने वाले ‘खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2022’ की तैयारियों को लेकर समीक्षा की।
खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2022 आगामी 25 मई से 03 जून, 2023 के दौरान प्रदेश के जनपद लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर, गौतमबुद्धनगर तथा दिल्ली में आयोजित किए जाएंगे।
जनपद लखनऊ में 25 मई, 2023 को आयोजन का विधिवत शुभारम्भ किया जाएगा। 03 जून, 2023 को जनपद वाराणसी में इन खेलों का समापन होगा।





