30.03.2023
आज नगर आयुक्त श्री इंद्रजीत सिंह द्वारा प्रातः 07:30 पर ज़ोन 01 के बन्दरियाबाग क्षेत्र स्थित क्रिश्चियन कॉलोनी का निरीक्षण किया।साथ ही स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समिति की बैठक कर स्थानीय लोगों से जुड़े व उनकी समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।आज के इस अभियान में नगर आयुक्त जी के साथ स्वच्छ वातावरण प्रोत्साहन समिति के संयोजक श्री सुनील मिश्रा, चीफ इंजीनियर श्री महेश वर्मा, श्री राम कैलाश जल कल महाप्रबंधक, श्री सुनील रावत नगर स्वास्थ्य अधिकारी सहित ज़ोन 01 के अधिकारी गण एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।
उक्त बैठक में नगर आयुक्त द्वारा कॉलनी वासियों से वार्ता कर उनमें नगर में साफ सफाई व्यवस्था बरकरार रखने हेतु जागरूकता का प्रसार किया गया।साथ ही उनकी समस्याओं को सुना गया।तदक्रम में क्षेत्र की सीवर लाइन को मुख्य सीवर लाइन से जोड़े जाने के निर्देश दिए गए।इसके अतिरिक्त बरसात के मौसम से पूर्व क्षेत्रान्तर्गत सभी नालियों की साफ सफाई वृहद स्तर पर कराए जाने के निर्देश जोनल अधिकारी ज़ोन 01 को दिए गए।साथ ही इलाके में मौजूद अवैध डेरियों के खिलाफ भी वृहद स्तर पर अभियान चला कर समस्त अवैध डेरियों को बन्द कराकर क्षेत्र से बाहर किये जाने के लिए पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ अभिनव वर्मा को आदेशित किया गया।साथ ही बैठक में निगम द्वारा प्रदान की जा रही सेवाओं से बीबी स्थानीय लोगों को रूबरू कराया गया।
निरीक्षण के दौरान क्षेत्र की सकफ सफाई व्यवस्था का जायजा लिया गया।जिसमें संबंधित अधिकारियों को क्षेत्र की निरंतर साफ सफाई एवं फॉगिंग इत्यादि कराए जाने हेतु निर्देशित किया गया।





