Home / उत्तर प्रदेश / सफाई, स्वच्छता संबंधी विशेष कार्य कराकर लखनऊ नगर निगम

सफाई, स्वच्छता संबंधी विशेष कार्य कराकर लखनऊ नगर निगम

Spread the love

लखनऊ नगर निगम
दिनांक 23.03.2023

लखनऊ शहर में भारत सरकार की अत्यंत महत्वकांक्षी योजना स्वच्छ भारत मिशन का क्रियान्वयन निरन्तर कराते हुए शहर में नियमित सफाई, स्वच्छता संबंधी विशेष कार्य कराकर लखनऊ के सौन्दर्य एवं स्वच्छता में वृद्धि की जा रही है। साथ ही मिशन के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम संचालित कर नागरिको में स्वच्छता के प्रति जनजागरुकता का संचार किया जा रहा है।

उक्त मिशन के अंतर्गत लखनऊ शहर के व्यापारिक बाजारो एवं वाणिज्यिक स्थलों की विशेष सफाई करायी जाती है। इसी क्रम में मुख्य बाजारो के पीछे के क्षेत्रों को भी स्वच्छ एवं सुन्दर बनाये जाने के लिए नगर आयुक्त श्री इन्द्रजीत सिंह द्वारा निर्देश दिये गये है। निर्देशो के क्रम में 110 वार्ड के 110 कमर्शियल क्षेत्र में बैक लेन को चिन्हित कर साफ-सफाई कराते हुए उसका सौन्दर्यीकरण का कार्य आज प्रारम्भ किया गया। इस क्रम में आज जोन-7 में जोनल सेनेटरी आफिसर एवं उनकी टीम द्वारा भूतनाथ मार्केट बैक लेन का ब्यूटीफिकेशन कराया गया।

आगामी दिवसों में अन्य जोन/क्षेत्रों के बाजारो की बैक लेन का भी सफाई एवं सौन्दर्यीकरण का कार्य कराया जाना प्रस्तावित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *