06 मार्च 2023 लखनऊ।
आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी श्री सूर्य पाल गंगवार द्वारा होली के पावन पर्व के अवसर पर पुष्प होली का आयोजन किया गया। उक्त आयोजन में समस्त ज़िला स्तरीय अधिकारी, कलेक्ट्रेट मिनिस्ट्रियल संघ के पदाधिकारी व समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी द्वारा समस्त अधिकारीगण व समस्त कर्मचारिगणो को होली पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की गई। साथ ही फूलो व गुलाल से होली खेलते हुए मिष्ठान वितरण भी किया गया।





