दिनांक 01.03.2023
लखनऊ नगर आयुक्त इन्द्रजीत सिंह के निर्देशानुसार लखनऊ नगर में गृहकर के बड़े बकायेदारो के विरूद्ध कुर्की व वसूली अभियान जिस जोन में चलाकर सीलिंग की कार्यवाही की गई उसका ब्यौरा निम्न है:-
ज़ोन-2- जोनल अधिकारी श्री नंद किशोर के नेतृत्व में वार्ड यहियागंज में बड़े बकायेदारों के विरूद्ध कुर्की / नोटिस ऑफ डिमांड के आलोक में कार्यवाही की गयी, जिसका ब्यौरा निम्न है:-
1-भवन स्वामी – मो० युसुफ कुल बकाया गृहकर रू0 57,724 /- के सापेक्ष में रू0-10,000/- जमा कराया गया।
2- भवन स्वामी – अशर्फी लाल कुल बकाया गृहकर रू0 1,28,960 / – का भुगतान न होने पर सीलिंग की कार्यवाही की गई।
उक्त कार्यवाही कर अधीक्षक श्री विपिन उपाध्याय, श्री सुनील त्रिपाठी, श्रीमती सुप्रिया राव, राजस्व निरीक्षक श्री सुबोध वर्मा, श्री सिब्तें रजा, श्री सुमित यादव, श्री विवेक सिंह, श्री प्रदीप श्रीवास्तव, एवं श्री इसरार हुसैन, 296 की टीम एवं अन्य स्टाफ के सहयोग से सम्पादित की गयी।





