Home / उत्तर प्रदेश / तहसील स्थित अभिलेखागार में लैण्ड रिकार्डस के सुरक्षित भौतिक संग्रहण हेतु कार्यक्रम का टाइम लाइन निर्धारित किया गया है, जिलाधिकारी लखनऊ

तहसील स्थित अभिलेखागार में लैण्ड रिकार्डस के सुरक्षित भौतिक संग्रहण हेतु कार्यक्रम का टाइम लाइन निर्धारित किया गया है, जिलाधिकारी लखनऊ

Spread the love

01 मार्च 2023 लखनऊ।

तहसीलों में मार्डन रिकार्ड रूम की स्थापना घटक के अन्तर्गत अभिलेखों के सुरक्षित भौतिक संग्रहण हेतु रिकार्ड रूम में काम्पैक्टर की स्थापना एवं अन्य कार्य (development of Storage Area) कराये जाने हेतु ज़िलाधिकारी श्री सूर्य पाल गंगवार द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई। मा० राजस्व परिषद उ०प्र०, कम्प्यूटर प्रकोष्ठ, लखनऊ के पत्र संख्या 131/1-18-2023/ क० सेल /29/2019 दिनांक 07 फरवरी, 2023 द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में जिलाधिकारी / अध्यक्ष जनपद में मानीटरिंग एवं रिव्यू हेतु प्रोजेक्ट मैनेजमेन्ट यूनिट भू-अभिलेख आधुनिकीकरण- उत्तर प्रदेश सोसाइटी की सब ऐजेन्सीज (SAs) में बैठक की अध्यक्षता की गई। बैठक में सब ऐजेन्सीज (SAs) क्रय समिति एवं समन्वय समिति के सभी सदस्य उपस्थित थे। बैठक में ज़िलाधिकारी द्वारा निम्नवत दिशा निर्देश दिए गए:-

1- ज़िलाधिकारी ने बताया कि तहसील स्थित अभिलेखागार में लैण्ड रिकार्डस के सुरक्षित भौतिक संग्रहण हेतु कैम्पैक्टर की स्थापना होने से अभिलेखों को धूल, कीड़े मकौड़ों से एवं अव्यस्थित रख-रखाव से बचाया जा सकेगा।

2- मार्डन रिकार्डरूम में सुरक्षित विद्युत व्यस्था, फायर सेफ्टी सिस्टम, सी०सी०टी०वी० कैमरे की स्थापना से अभिलेखों को अग्निकांड एवं सार्ट सर्किट जैसी आकस्मिक दुर्घटना से बचाया जा सकेगा।

3- तहसील स्थित अभिलेखागार में लैण्ड रिकार्डस के सुरक्षित भौतिक संग्रहण हेतु कार्यक्रम का टाइम लाइन निर्धारित किया गया है, जिलाधिकारी लखनऊ / अध्यक्ष द्वारा समिति के सभी सदस्यों को टाइम लाइन के अनुसार कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये गये।

4- बैठक में ज़िलाधिकारी द्वारा बताया गया कि तहसील बक्शी का तालाब में 220 ग्रामों के सापेक्ष अभिलेखों के रख-रखाव हेतु 15 काम्पैक्टर तहसील मलिहाबाद में 188 ग्रामों के सापेक्ष अभिलेखों के रख-रखाव हेतु 13 काम्पैक्टर तहसील मोहनलालगंज में 230 ग्रामों के सापेक्ष अभिलेखों के रख-रखाव हेतु 16 काम्पैक्टर तहसील सदर लखनऊ में 191 ग्रामों के सापेक्ष अभिलेखों के रख-रखाव हेतु 13 काम्पैक्टर एव तहसील सरोजनीनगर में 132 ग्रामों के सापेक्ष अभिलेखों के रख-रखाव हेतु 9 काम्पैक्टर स्थापित किये जायेगे।

5- मोबाइल कैम्पैक्टर स्टोरेज सिस्टम का कार्य बिड आधारित वेंडर के माध्यम से कराया जायेगा।

6- मोबाइल कैम्पैक्टर स्टोरेज सिस्टम की स्थापना हेतु तहसील भवन में अभिलेखागार कक्ष अथवा अन्य कक्ष को भी कार्य की सुगमता के दृष्टिगत नवीन अभिलेखागार कक्ष के रूप में परिवर्तित किया जा सकता है।

7- सुसंगत शासनादेशों में निर्धारित वित्तीय सीमा के अनुसार क्रय हेतु जेम पोर्टल पर वर्तमान में उपलब्ध विकल्पों के प्रयोग के सम्बन्ध में सब एजेन्सी द्वारा निर्णय लिया जायेगा ।।

8- जिलाधिकारी लखनऊ / अध्यक्ष द्वारा जनपद स्तर पर बिड आमंत्रित करते समय तद् समय जेम में उपलब्ध व्यवस्था एवं प्रभावी संगत शासनादेशों के अनुसार सैम्पल बिड में उल्लिखित शर्तों का यथा आवश्यकता परिशोधन / उन्नयन / नवीन आवश्यक शर्तों जैसा कि जनपद स्तरीय बिड / क्रय समिति आवश्यक समझे, का समावेश करते हुए नियमानुसार बिड आमंत्रित किया जायेगा जिससे कि विभागीय आवश्यकतानुसार सक्षम एवं योग्य वेंडर का चयन किया जा सके।

9- जिलाधिकारी लखनऊ / अध्यक्ष द्वारा समस्त कार्यों के नियमानुसार एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन पर समस्त कार्य की पुष्टि के उपरांत ही आवंटित धनराशि को नियमानुसार व्यय किये जाने के निर्देश के साथ बैठक समाप्त की गई।

उक्त बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री हिमांशु गुप्ता, समस्त उप जिलाधिकारी, तहसीलदार व अपर नगर मजिस्ट्रेट उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *