Home / उत्तर प्रदेश / सड़कों पर थूकना व मूत्र विसर्जन करना पड़ेगा महँगा, वृहद अभियान के तहत हुई जुर्माने की कार्यवाही

सड़कों पर थूकना व मूत्र विसर्जन करना पड़ेगा महँगा, वृहद अभियान के तहत हुई जुर्माने की कार्यवाही

Spread the love

लखनऊ शहर में आयोजित जी20 के अंतर्गत सौन्दर्यीकरण की निरन्तरता को भविष्य हेतु भी बनाए रखने के लिए दिनांक 23 फरवरी से 01 मार्च तक ‘थूकना मना है’ अभियान चलाया जा रहा है। अभियान में थूकने, गंदगी करने, लिटरिंग, खुले में मूत्र विसर्जन के प्रति जीरो टॉलरेंस सुनिश्चित किया जा रहा है तथा नगर के सौंदर्य को खराब करने वालों से जुर्माना वसूलने व चालान की कार्यवाही की जा रही है।

अभियान में उत्तर प्रदेश दोस अपशिष्ट (प्रबंधन संचालन एवं स्वच्छता) नियमावली 2021 के अन्तर्गत सार्वजनिक स्थानों/रेड एवं येलो स्पॉट पर पर थूकने, पेशाब करने, मल त्यागने समेत अन्य गंदगी करने पर जुर्माने का भी प्रावधान है। अभियान के तहत आज हुई कार्यवाही का विवरण निम्नवत हैः-

1- जोन-01 में जी0पी0ओ0 से नावेल्टी चौराहे से होते हुये स्मार्ट सिटी से नूर मंजिल होते हुये जयहिन्द काम्प्लेक्स होते हुये कैसरबाग चौराहे तक अभियान के तहत कुल 03 चालान कर रु. 150 वसूल किए गए।

2- जोन-02 में चारबाग के मुख्य मार्ग पर चलाये गये अभियान में 03 चालान करते हुए रु. 750 वसूल किये गये।

3- जोन-03 में चलाये गये अभियान में 07 चालान करते हुए रु. 1750 वसूल किये गये।

4- जोन-04 में लोहिया हॉस्पिटल एवं चिनहट में अभियान के अंतर्गत 5 चालान करते हुए रु. 1250 वसूल किये गये।

5- जोन-05 में चलाये गये अभियान में 11 चालान करते हुए रु. 1800 वसूल किये गये।

6- जोन-06 में चलाये गये अभियान में 07 चालान करते हुए रु. 850 वसूल किये गये।

7- जोन-07 में पॉलिटेक्निक चौराहा व आस पास के क्षेत्र में चलाये गये अभियान में 13 चालान करते हुए रु. 6850 वसूल किये गये।(नियम उलंघन करने वाले व्यक्तियों को mr. Pikoo का खिताब देकर सम्मानित भी किया गया )

8- जोन-08 में चलाये गये अभियान में 13 चालान करते हुए रु. 4100 वसूल किये गये।

उक्त के क्रम में आज कुल 62 चालान के तहत रु. 17500 का जुर्माना लगाकर धनराशि वसूल की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *