Home / उत्तर प्रदेश / खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की नकली खाद्य पदार्थ के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की नकली खाद्य पदार्थ के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई

Spread the love

आयुक्त महोदया] खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन] उ0प्र0 लखनऊ एवं जिलाधिकारी महोदय के निर्देश के क्रम में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन जनपद-लखनऊ की टीम द्वारा मकान सं0 569के/64 स्नेह नगर, आलमबाग लखनऊ पर स्थित प्रजापति भवन पर छापा मारा गया। मौके पर बृजेश कुमार पुत्र श्री छेदालाल तथा पुष्पा देवी पत्नी श्री हंसराज मिले। मौके पर प्रजापति भवन में बिक्री हेतु रखे घी एवं रिफाइंड का नमूना संग्रहित कर अवशेष बचे 30 लीटर घी एवं 15 लीटर रिफाइंड को सीज़ किया गया। तत्पश्चात टीम द्वारा तालकटोरा रोड़ स्थित न्यू मुस्कान डेरी आदर्श नगर आलमबाग स्थित खुशी डेरी एवं लखनऊ डेरी व बृद्धेश्वर विहार कालोनी मोहान रोड स्थित यादव दूध डेरी से घी सहित कुल 06 नमूने संग्रहित कर जाWच हेतु खाद्य प्रयोगशाला प्रेषित किया गया। खाद्य प्रयोगशाला से जाच रिपोर्ट प्राप्त होने पर संबंधित खाद्यकारोबार कर्ताओ के विरूद्ध FSS Act 2006 के अन्तर्गत नियमानुसार अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।
उक्त समस्त कार्यवाही सहायक आयुक्त (खाद्य)-II लखनऊ डा0 एस0पी0 सिंह के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण डा0 अजय कुमार मौर्या श्री संजय कुमार वर्मा श्री विमलेश कुमार श्री महेश प्रसाद श्री कमलेश कुमार शुक्ला एवं श्री देवांश चतुर्वेदी द्वारा की गयी।

 

 जनपद के समस्त खाद्यकारोबार कर्ता को खाद्य लाईसेंस एवं पंजीकरण से आच्छादित करने हेतु 05 दिवसीय कैम्प जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में लगाये जाने है। इसी क्रम में आज नरही बाजार लखनऊ में पहला कैम्प आयोजित किया गया जिसमें खाद्य व्यापारियों को मौके पर ही 105 खाद्य पंजीकरण एवं 23 खाद्य लाईसेंस सहित कुल 128 खाद्य लाईसेंस व पंजीकरण निर्गत किये गये।
 इसी क्रम में अगली दिनांक 24 फरवरी 27 फरवरी एवं 13 मार्च 14 मार्च 2023 को लखनऊ के अन्य क्षेत्रों में कैम्प का आयोजन किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *