Home / मजदूरों के मामले पर सरकार का पलटवार कांग्रेस और प्रियंका गांधी से पूछे सवाल।

मजदूरों के मामले पर सरकार का पलटवार कांग्रेस और प्रियंका गांधी से पूछे सवाल।

Spread the love

लखनऊ 19 मई 2020

प्रवासी मजदूरों को लेकर इस वक्त कांग्रेस पार्टी और उत्तर प्रदेश की सरकार में तीखी जुबानी जंग जारी है. सोमवार को गाजियाबाद में उमड़ी मजदूरों की भीड़ पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने सरकार को घेरा तो अब योगी आदित्यनाथ सरकार के द्वारा पलटवार किया गया है। योगी आदित्यनाथ के कार्यालय की ओर से ट्विटर पर कांग्रेस पर कुछ सवाल दागे गए हैं। इसमें पूछा है कि क्या कांग्रेस पार्टी औरैया में हुई दुर्घटना की जिम्मेदारी लेगी?

सोमवार दोपहर योगी आदित्यनाथ के दफ्तर के ट्विटर हैंडल से इन सवालों को ट्वीट किया गया। इनमें चार सवाल रखे गए हैं।

सवाल 1. जब आपके पास 1000 बसें थीं, तो राजस्थान और महाराष्ट्र से ट्रकों में भरकर हमारे साथियों को उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड व बंगाल क्यों भेज रहे हैं?

सवाल 2: औरैया में हुई दर्दनाक सड़क दुर्घटना से पूरा देश आहत है। एक ट्रक पंजाब से और दूसरा राजस्थान से आ रहा था। क्या कांग्रेस और प्रियंका गांधी इस घटना की जिम्मेदारी लेंगी? क्या हमारे साथियों से माफी मांगेंगी?

सवाल 3: प्रियंका गांधी जी कहती हैं कि उनके पास 1000 बसें हैं। यह और बात है कि अब तक इन बसों की सूची तक उपलब्ध नहीं कराई गई, न ही हमारे साथियों की। बसों और हमारे साथियों की सूची उपलब्ध करा दी जाए, जिससे उनके कार्य ट्विटर नहीं धरातल पर दिखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *