14 रमजान 06 अप्रैल 2023
कार्यालय आयतुल्लाह अल उज़मा सैय्यद सादिक़ हुसैनी शीराज़ी से जारी हेल्प लाइन पर नीचे दिए गये प्रश्नो के उत्तर मौलाना सैयद सैफ अब्बास नक़वी एवं उलेमा के पैनल ने दिए-
लोगों की सुविधा के लिए ‘‘शिया हेल्पलाइन’’ कई वर्षों से धर्म की सेवा कर रही है, इसलिए जिन मुमेनीन को उनके रोज़ा, नमाज़ या किसी अन्य धार्मिक समस्या के बारे में संदेह है, तो वह तमाम मराजए के मुकल्लेदीन के मसाएले शरिया को जानने के लिए सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे आप इन नंबरों 9415580936, 9839097407 पर तक संपर्क कर सकते हैं। एवं ईमेलः उंेंम स786/हउंपसण्बवउ पर संपर्क करें।
नोट- महिलाओं के लिए हेल्प लाइन शुरू की गयी है जिस मे महिलाओं के प्रश्नों के उत्तर खातून आलेमा देेगीं इस लिए महिलाओं इस न0 पर संपर्क करें। न0 6386897124
प्रष्न: क्या रोज़ादार औरत नामहरम डा0 से अल्ट्रासाउंड करा सकती है
उत्तर: रोज़ा अल्ट्रासाउंड कराने से नही टूटेगा बेहतर है कि अगर लेडीज़ डाकटर की सहुलत मुमकिन हो तो उस से अल्ट्रासाउंड कराऐं।
प्रष्न: अगर काई इंसान सुबह की अज़ान से पहले नियत करके बेहोश हो जाए और दिन मे उसको होष आए तो क्या हुक्म है ?
उत्तर: उस दिन का रोज़ा पूरा करेगा और उसकी क़ज़ा भी करेगा।
प्रष्न: जुमा की नमाज़ के लिए शर्त क्या है ?
उत्तरः जुमा की नमाज़ के लिए शर्त यह है कि कम से कम पॉच लोग हों और दो जुमो की नमाज़ो में 5 किलोमीटर का फासला हो।
प्रष्न: क्या जकात की रकम किसी जरूरतमंद गैर मुस्लिम को दी जा सकती है ?
उत्तरः जकात गैर मुस्लिम को दी जा सकती है जब वह इस्लाम की तरफ रागिब हो।
प्रष्न: अगर मुसाफिर एतेकाफ करना चाहे तो क्या हुक्म है ?
उत्तरः मुसाफिर एतेकाफ नही कर सकता है चूकिं एतेकाफ में रोज़ा रखना शर्त है।





