Home / शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश सिंह चैहान के नेतृत्व में मास्क का वितरण

शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश सिंह चैहान के नेतृत्व में मास्क का वितरण

Spread the love

लखनऊ 18 मई।
कोरोना महामारी के संकट में आम जनमानस को इस महामारी से बचाने हेतु कांग्रेस पार्टी का महाभियान जारी है। जिसके तहत आज शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियांे, वार्ड अध्यक्षों द्वारा
श्री चैहान ने बताया कि मास्क का वितरण इस्माईलगंज वार्ड के पानी गांव में, इस्माईलगंज द्वितीय वार्ड के कल्याणी विहार मुहल्ले में, इन्दिरा नगर के सेक्टर 12, बालागंज वार्ड, कदम रसूल वार्ड, फैजुल्लागंज प्रथम वार्ड, हुसैनाबाद वार्ड के विभिन्न मुहल्लों में घर-घर जाकर मास्क का वितरण किया गया।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश सिंह चैहान ने स्वयं इस्माईलगंज प्रथम वार्ड के पूर्व अध्यक्ष श्री आर.एस. परिहार, श्री ठाकुर प्रसाद के साथ पानीगांव में मास्क का वितरण किया।
इसके अलावा कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी जी एवं प्रदेश कांग्रस के निर्देश पर जारी हेल्पलाइन यूपी मित्र के अन्तर्गत आने वाले दूरभाष पर राशन एवं अन्य खाद्य सामग्रियों का वितरण शहर कांग्रेस कमेटी लखनऊ द्वारा पूरे लखनऊ शहर के विभिन्न मुहल्लों, गलियों, वार्डों में किया जा रहा है। उन्होने इस मौके पर शहरवासियों से अपील की है कि यदि उन्हें किसी भी प्रकार की दिक्कत या खाने-पीने की परेशानी है तो वह कांग्रेस के हेल्पलाइन नम्बर -7399901414 पर काल कर मदद ले सकते हैं। कांग्रेस पार्टी इस संकट की घड़ी में सभी देशवासियों के साथ पूरी तत्परता के साथ खड़ी है।  इसके साथ ही साथ
शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से युवा कांग्रेस नेता दीपिका अरोड़ा द्वारा कैण्ट विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न मुहल्लों में मास्क का वितरण किया गया।

शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से एनएसयूआई द्वारा श्री आदित्य चैधरी, श्री शिवम त्रिपाठी, श्री अनस रहमान एवं मोहम्मद तारिक द्वारा शहीद पथ, एयरपोर्ट के पास कानपुर रोड पर प्रवासी श्रमिकों को जलपान एवं भोजन का वितरण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *