Home / राज्यों ने अपनी ज़िम्मेदारी निभाई, दो गज़ की दूरी ढीली हुई तो संकट बढ़ेगा। प्रधानमंत्री मोदी

राज्यों ने अपनी ज़िम्मेदारी निभाई, दो गज़ की दूरी ढीली हुई तो संकट बढ़ेगा। प्रधानमंत्री मोदी

Spread the love

12/5/2020 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ लड़ाई के मुद्दे पर आज फिर राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात कर रहे हैं। दोपहर तीन बजे से शुरू हुई इस मैराथन बैठक में सभी मुख्यमंत्रियों की राय ली जा रही। बैठक के शुरू होने के साथ ही सबसे पहले गृह मंत्री अमित शाह ने संबोधित किया।

सूत्रों ने बताया कि मीटिंग में पीएम मोदी ने कहा कि राज्य मिलकर काम कर रहे हैं। कैबिनेट सचिव, राज्यों के सचिव से लगातार संपर्क में हैं। अधिक फोकस रखें और सक्रियता बढ़ाएं. संतुलित रणनीति से आगे बढ़ें, चुनौतियां क्या हैं, मार्ग क्या होगा, इस पर काम करें।

पीएम ने मुख्यमंत्रियों से कहा कि आप सभी के सुझावों से दिशा-निर्देश निर्धारित होंगे। भारत इस संकट से अपने आप को बचाने में बहुत हद तक सफल हुआ है। राज्यों ने अपनी जिम्मेदारी निभाई, दो गज की दूरी ढीली हुई तो संकट बढ़ेगा. हम लॉकडाउन कैसे लागू कर रहे हैं. यह बड़ा विषय रहा, हम सबकी भूमिका महत्वपूर्ण रही।

प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे प्रयास रहे कि जो जहां है वहीं रहे, लेकिन मनुष्य का मन है और हमे कुछ निर्णय बदलने भी पड़े। गांव तक यह संकट न पहुंचे यही चुनौती अब है। आप सब आर्थिक विषयों पर अपने सुझाव दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *