Home / उत्तर प्रदेश / नगर आयुक्त लखनऊ के निर्देशों अनुसार चलाया गया अतिक्रमण अभियान

नगर आयुक्त लखनऊ के निर्देशों अनुसार चलाया गया अतिक्रमण अभियान

Spread the love

दिनांक 08.02.2023

लखनऊ शहर में नगर आयुक्त श्री इंद्रजीत सिंह के निर्देशन में सभी मुख्य मार्ग, फुटपाथ, सार्वजनिक स्थलों पर व्याप्त अतिक्रमण को वृहद स्तर पर अभियान चलाकर हटाने का कार्य किया जा रहा है।साथ ही अभियान से पूर्व अतिक्रमण कर्ताओं को सूचित भी किया जा रहा है।जिसके तहत आज जिस-जिस ज़ोन में कार्यवाही की गई उसका ब्यौरा निम्न है:-

ज़ोन-1-क्षेत्रान्तर्गत चारबाग से बापू भवन तक बापू भवन से केसरबाग चौराहे तक अमीनाबाद से नजीराबाद रोड प्रकाश कुल्फी के सामने वाली दोरो रोड पर गढ भण्डार से झण्डे वाले पार्क के चारों तरफ परिवर्तन से डालीगंज पुल के आस पास अतिक्रमण अभियान चलाया गया। जिसमें 10 ठेले को रोड पर से हटाया गया, जिसमें 4 ठेले, व 10 काउन्टर दो ट्रक सामान जब्त किया गया एवं 40 दो पहिया और 25 चार पहिया वाहनों को रोड से हटाया गया। लालबाग में बरामदे में काउन्टर लगा कर अतिक्रमण किये गये को हटाया गया। उक्त अभियान श्री नरेन्द्र देव जोनल अधिकारी, श्री आर. एस. कुशवाहा, श्री अनूप कुमार, श्री ओम प्रकाश सिंह, कर अधीक्षक के नेतृत्व में चलाया गया। जिसमें अमीनाबाद चौकी के एस०आई० पुलिस की टीम सहित प्रवर्तन विभाग के राजस्व निरीक्षक श्री राजा भैया, श्री धनवीर सिंह, श्री राजेश कुमार पाण्डेय, श्री राजेश पटेल, प्रवर्तन दल सहित 296 विभाग की टीम उपस्थिति में चलाया गया।

ज़ोन-2-क्षेत्रान्तर्गत वार्ड मोतीलाल नेहरू चन्द्रभानु गुप्त नगर के चारबाग क्षेत्र में बस स्टैण्ड, नत्था चौराहा, मेंट्रो स्टेशन होते हुए अम्बेडकर मूर्ति बासमंडी चौराहे तक वार्ड राजाजीपुरम में ए-ब्लाक चौराहें सें रानीलक्ष्मीबाई अस्पताल होतें हुए हरदुइया फाटक तक एवं अतिक्रमण / गन्दगी के विरूद्ध चलाये जाने वाले विशेष अभियान के रोस्टर अनुसार वार्ड ऐशबाग में रामलीला मैदान से नादान महल रोड होतें हुए वाटर वर्क्स रोड तक अस्थाई अतिक्रमण ठेला / खुमचा इत्यादि हटवाने की कार्यवाही की गयी, कार्यवाही के दौरान 45 अस्थायी अतिक्रमण हटाए गये एवं 2 मेंज लोहें के, 1 ठेला, 2 लकड़ी के छोटे काउण्टर, 2 फ्लैक्स बोर्ड जब्त कर नगर निगम स्टोर में जमा कराया गया, उक्त अभियान प्रातः, अपरान्हः एवं सांयकाल तीनों समय चलाया जा रहा है। उक्त कार्यवाही श्री नन्द किशोर की अध्यक्षता मे कर अधीक्षक श्री विपिन उपाध्याय, श्री सुनील त्रिपाठी, श्रीमती सुप्रिया राव, राजस्व निरीक्षक श्री विवेक सिंह, श्री सुबोध वर्मा, श्री सिब्तें रजा, श्री सुमित यादव एवं श्री इसरार हुसैन, 296 की टीम एवं अन्य स्टाफ के सहयोग से सम्पादित की गयी।

ज़ोन-4-क्षेत्रान्तर्गत अर्जुनगंज, अहिमामऊ चौराहा व आस-पास क्षेत्र में अतिक्रमण विरोधी / गन्दगी फैलाने वालो के खिलाफ मइकिंग द्वारा स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया अतिक्रमण अभियान में ठेला काण्उन्टर, गुमटी एवं अन्य एक ट्रक समान को जब्त किया गया। उक्त अभियान जोनल अधिकारी जोन-4 के नेतृत्व में, श्री अजीत राय कर अधीक्षक, श्री देवीशंकर दुबे, राजस्व निरीक्षक, एवं 296 टीम अन्य स्टाफ व प्रवर्तन दल एंव पुलिस बल की उपस्थिति में चलाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *