Home / उत्तर प्रदेश / लगभग 11 लाख से अधिक लोगो को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे :कपिल देव अग्रवाल

लगभग 11 लाख से अधिक लोगो को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे :कपिल देव अग्रवाल

Spread the love

लखनऊ: 04 फरवरी, 2023

प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास राज्य मंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने बताया कि योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को 01 ट्रिलियन डॉलर के स्तर पर ले जाने हेतु माह फरवरी में यूपी ग्लोबल इन्वेसटर्स समिट-2023 का आयोजन कर रही है। इसमे प्रत्येक विभाग अपने यहां निवेश की संभावनाओं के अनुरूप निवेशकों को निवेश करने हेतु आमंत्रित कर रहा है। उन्होने बताया कि व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग को अबतक 83 निवेशकों के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं जिनमे से अब तक 67 निवेशकों के साथ 6,654.62 करोड़ रूपये का एम.ओ.यू. हो गये है। जिससे लगभग 11 लाख से अधिक लोगो को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। प्रदेश सरकार द्वारा व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग हेतु तीन हजार करोड़ रूपये का निवेश का लक्ष्य दिया था। विभाग ने लगभग दुगने से अधिक निवेश का एमओयू निवेशकों के साथ कर चुका है।

मंत्री अग्रवाल ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में निवेशकों के लिए कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा का बेहतर वातावरण विकसित किया गया है। उन्होने कहा कि उ0प्र0 में व्यापारियों को संरक्षण देने के साथ-साथ सम्मान देने का माहौल बना हुआ है। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में मंत्रीमण्डल विदेश में जाकर उत्तर प्रदेश के लिए निवेशकों को आमंत्रित किया गया है। उन्होने कहा कि विदेशों नय़े उत्तर प्रदेश की तारीफ हो रही है और बहुत सी कंपनियां उत्तर प्रदेश में निवेश करने के लिये आ रही है। उत्तर प्रदेश में निवेश को आमंत्रित करने के क्रम में विदेश के बाद देश की कंपनियों को भी उ0प्र0 में आमंत्रित किया गया है। जिसके फलस्वरूप उ0प्र0 में उद्योग के विस्तार होने के साथ-साथ रोजगार का माहौल सृजित होगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *