लखनऊ दिनांक 24.01.2023 शहर में नगर आयुक्त श्री इंद्रजीत सिंह के निर्देशन में सभी मुख्य मार्ग, फुटपाथ, सार्वजनिक स्थलों पर व्याप्त अतिक्रमण को वृहद स्तर पर अभियान चलाकर हटाने का कार्य किया जा रहा है।साथ ही अभियान से पूर्व अतिक्रमण कर्ताओं को सूचित भी किया जा रहा है।जिसके तहत आज जिस-जिस ज़ोन में कार्यवाही की गई उसका ब्यौरा निम्न है:-
ज़ोन-2- क्षेत्रान्तर्गत वार्ड राजाजीपुरम में ए-ब्लाक मे रानी लक्ष्मीबाई हास्पिटल के आस-पास अतिक्रमण एवं बैनर होर्डिंग हटाने की कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान 25 अस्थायी अतिक्रमण, 30 बैनर, 5 होर्डिंग हटायें गये। उक्त अभियान जोनल अधिकारी श्री नन्द किशोर की अध्यक्षता मे कर अधीक्षक श्री त्रिपाठी, एवं 296 टीम के सहयोग से चलाया गया।





