Home / उत्तर प्रदेश / बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक श्री कर्पूरी ठाकुर जी की 98वीं जयंती सपा कार्यालय में मनाई गई

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक श्री कर्पूरी ठाकुर जी की 98वीं जयंती सपा कार्यालय में मनाई गई

Spread the love

आज बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक श्री कर्पूरी ठाकुर जी की 98वीं जयंती समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय, लखनऊ में सादगी से मनाई गई। समाजवादी पार्टी के सभी जिला-महानगर कार्यालयों में भी श्री कर्पूरी ठाकुर जी की जयंती सादगी से मनायी गयी।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने महान समाजवादी नेता तथा पूर्व मुख्यमंत्री बिहार के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। साथ में श्री अवधेश प्रसाद, श्री राजेन्द्र चौधरी, श्री अम्बिका चौधरी, विधायकगण श्री रफीक अंसारी, श्री राकेश प्रताप सिंह, डाॅ0 राजपाल कश्यप, श्री सुरेश यादव, पूर्व विधायक श्री उदयवीर सिंह, उत्तराखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष श्री शम्भू पोखरियाल, श्री रामतेज यादव, श्री प्रदीप बजाज ने भी पुष्पांजलि अर्पित की।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि जननायक श्री कर्पूरी ठाकुर जी पिछड़ों को न्याय दिलाने के लिए आजीवन संघर्षरत रहे। श्री कर्पूरी जी ने समाज के शोषित वंचित तबके को स्वाभिमान से जीवन जीने का रास्ता दिखाया।
श्री यादव ने इस अवसर पर अपने सम्बोधन में कहा कि मंहगाई और बेरोजगारी से लोग त्रस्त हैं। युवा पीढ़ी का भविष्य अंधेरे में है। भाजपा बुनियादी मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए तरह-तरह की साजिशें कर रही है। भाजपा की फैलाई नफरत की राजनीति से सावधान रहना है। महंगाई, भ्रष्टाचार के विरुद्ध हमें फिर जयप्रकाश नारायण की सम्पूर्ण क्रांति के आवाह्न के साथ डाॅ0 राममनोहर लोहिया की सप्तक्रांति के लिए संघर्ष करना होगा।
श्री यादव ने कहा कि भाजपा अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के संवैधानिक अधिकार को कुचलने में लगी है। भाजपा सरकार में प्रेस की आजादी पर हमलावर है। विपक्षी नेताओं पर झूठे आरोप लगाकर उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। भाजपा सरकार की कुनीतियों से समाज में असंतुलन पैदा हो गया है। आरक्षण को खत्म करने के लिए निजीकरण का बढ़ावा दिया जा रहा है। बाबा साहब डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर के सपनों को भाजपा से खतरा है।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने देश की अर्थव्यवस्था को खोखला कर दिया है। अपनी विफलताओं पर वह झूठ का आवरण चढ़ाकर लोगों को गुमराह करने का काम कर रही है। जनता उसकी सच्चाई से वाकिफ हो चली है। वह सन् 2024 में भाजपा को सबक सिखाएगी। भाजपा उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटों पर इस बार हारेगी।
इस अवसर पर सर्वश्री सैय्यद शाह वासिफ हसन वारसी, कामरान बेग पार्षद, विनोद सविता, संजय विद्यार्थी सविता, एस.के. राय, मुकेश शुक्ला, अभिषेक दीक्षित, धीरज यादव एडवोकेट, अमरजीत यादव पप्पू, पासी जयवीर सिंह, शकील नदवी, कमाल अहमद, अभिषेक कटियार, मकबूल हुसेन, राहुल सविता, राजू सविता, श्रीमती लक्ष्मी धनगर, विजय प्रजापति, लक्ष्मीनाथ कश्यप, के.के. श्रीवास्तव, डाॅ0 हरिश्चन्द्र सिंह, राधेश्याम सिंह, फकीर चंद्र, आत्माराम आदि ने भी जननायक श्री कर्पूरी ठाकुर जी को पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *