Home / उत्तर प्रदेश / पूर्व मंत्री डॉ आर एस उस्मानी ने ली अखिलेश यादव के समक्ष सपा की सदस्यता

पूर्व मंत्री डॉ आर एस उस्मानी ने ली अखिलेश यादव के समक्ष सपा की सदस्यता

Spread the love

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के समक्ष आज पूर्व विधायक/पूर्व मंत्री डॉ0 आर.ए. उस्मानी सहित दर्जनभर से अधिक मोहम्मदी खीरी के प्रमुख लोगों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने सन् 2024 में समाजवादी पार्टी को लोकसभा चुनाव में बड़ी संख्या में जिताने का वादा करते हुए पार्टी की नीतियों और श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व पर आस्था व्यक्त की।
आज समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में प्रमुख हैं सर्वश्री अब्दुल मन्नान, उस्मानी, हाफिज फुरकान सिद्दीकी, डॉ0 अब्दुल हमीद, मोहम्मद अनस कुरैशी, सैय्यद अनीस अली, रिजवान उस्मानी, आफताब आलम, मोहम्मद असहर, मोहम्मद तौकीर, मो0 वसीम, मो0 नफीस, मो0 अमन तथा ठाकुर सूरज सिंह।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *