Home / उत्तर प्रदेश / यहियागंज व्यापारियों ने किया गरीबों में कंबल वितरण

यहियागंज व्यापारियों ने किया गरीबों में कंबल वितरण

Spread the love

आज दिनांक 8 जनवरी 2023 दिन रविवार को यहियागंज उद्योग व्यापार मंडल के तत्वाधान में चेयरमैन हरीशचंद्र अग्रवाल एवं अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र के द्वारा भीषण ठंठ से बचाव हेतु सिद्धनाथ मंदिर निकट देना बैक नादान महल रोड पर 250ग़रीबों को कम्बल वितरित किये।
चेयरमैन हरीशचंद्र अग्रवाल ने कहा कि ज़रूरतमंद असहाय मज़दूरों की सेवा करना सबसे बड़ा पुनीत कार्य है,समाज के हर लोगों को ग़रीबों के प्रति सच्ची भावना समर्पित होने की ज़रूरत है।
अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र ने कहा कि बेसहरा,ग़रीब लोगों की सेवा और सहायता करना मनुष्य के जीवन का उद्देश्य है समाज में आर्थिक रूप से सम्पन्न ऐसे लोगों को गरीब व असहाय लोगों की मदद के लिए आगे आना चाहिए ग़रीबों की मदद करने से जो सकून मिलता है वह दुनिया की किसी दौलत नहीं दे सकती है।
व्यापार मंडल के
चेयरमैन हरीशचंद्र अग्रवाल अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र संरक्षक गुरुनाम सिंह गुप्ता, महामंत्री संजय अग्रवाल वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेश कुमार युवा अध्यक्ष कुश मिश्र वरिष्ठ महामंत्री समीर जैन विमल गुप्ता वैभव जैन विभु सुमित दीक्षित सनी लालवानी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *