उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रांतीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री श्री नकुल दुबे जी आज कांगेस मुख्यालय में दिनांक 3 जनवरी 2023 से उत्तर प्रदेश में माननीय श्री राहुल गांधी जी के नेतृत्व में शुरू होने वाली भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों को लेकर एक प्रेस वार्ता की।
प्रेस वार्ता की शुरूआत उन्होंने देश व प्रदेशवासियों तथा मीडिया बन्धुओं को नव वर्ष की शुभकामनायें देते हुए की। उन्होंने कहा कि पिछले आठ- नौ वर्षों से देश व प्रदेश के जो हालात बने हुए हैं भाई को भाई का दुशमन बनाया जा रहा है, हिन्दु को मुस्लिम से, श्रवण को दलित से लड़ाकर अमीर और गरीब के बीच की खाई को और बढ़ाया जा रहा है। चंद उद्योगपतियों के पास देश का पैसा एकत्र होता जा रहा है बाकी देशवासी गरीबी, महंगाई, बेरोजगारी की मार झेल रहे हैं। ऐसे में नफरत के माहौल को समाप्त करने के लिए और देश में भाईचारा बढ़ाने के लिए हमारे नेता आदरणीय श्री राहुल गांधी जी भारत जोडा़े यात्रा निकाल रहे हैं और अब यह यात्रा कई राज्यों से होते हुए उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर रही है। इस यात्रा में उत्तर प्रदेश की सहभागिता भी बढ़ चढ़ कर रहेगी।
उन्होंने आगे कहा कि जैसा कि आप लोग अवगत ही हैं कि प्रांतीय अध्यक्षों के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के समस्त जनपदों में प्रादेशिक भारत जोड़ो यात्रा निकाली जा चुकी है जिसका उद्देश्य जन-जन तक राहुल गांधी जी के संन्देश को पहुंचाना था और लोगों को भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित करना था। प्रादेशिक भारत जोड़ो यात्रा के बाद हमें उम्मीद है कि राहुल गांधी जी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा जो कि उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर रही है से लाखों प्रदेशवासी जुडेंगे। आप पत्रकार साथियों का भी इस यात्रा उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से स्वागत है।
प्रेस वार्ता में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रशासन प्रभारी दिनेश सिंह, मीडिया संयोजक अशोक सिंह, प्रदेश प्रवक्ता संजय सिंह, अजय चन्द्र चौबे, सुधा मिश्रा आदि प्रमुख रहे।





