Home / चर्चित चेहरे / पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी की 120वीं जयंती सादगी से मनाई गई।

पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी की 120वीं जयंती सादगी से मनाई गई।

Spread the love

समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय लखनऊ सहित प्रदेश के विभिन्न जनपदों में आज पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी की 120वीं जयंती सादगी से मनाई गई। उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके बताए रास्ते पर चलने का समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया।
राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में राष्ट्रीय सचिव श्री राजेन्द्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश उत्तम पटेल सहित पूर्व मंत्री श्री एस.पी. सिंह, पूर्व एमएलसी अरविन्द कुमार सिंह, लखनऊ विश्वविद्यालय के प्रो0 सुधीर पंवार, एवं प्रो0 विनोद सिंह ने चौधरी चरण सिंह जी के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया।
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने किसानों की समृद्धि के लिए आजीवन संघर्ष करने वाले पूर्व प्रधानमंत्री श्री चौधरी चरण सिंह जी को नमन करते हुए कहा कि चौधरी साहब की आर्थिक नीतियों के चलते ही देश के किसानों के प्रति न्याय का रास्ता प्रशस्त हुआ है। समाजवादी पार्टी उनके रास्ते पर चलते हुए किसानों को न्याय दिलाने के लिए संकल्पित है।
श्री अखिलेश यादव ने चौधरी साहब को नमन करते हुए कहा कि उनके बताए हुए रास्ते से ही गांवों का विकास तथा किसानों की तरक्की का मार्ग प्रशस्त होगा। चौधरी साहब का मानना था कि जब तक देश के किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार नहीं होगा तब तक देश की तरक्की नहीं हो सकती है।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा का राजनीतिक एजेण्डा और आर्थिक नीतियां कभी भी किसानों के पक्ष में नहीं रही है। भाजपा ने सदैव गांव और गरीब की उपेक्षा की है। भाजपा सरकार की बेरुखी खेतों और उसमें उत्पादित फसलों के प्रति हमेशा रही है। भाजपा सरकार में किसानों को न तो फसलों पर एमएसपी मिली और नहीं समय से खाद, बीज, कीटनाशक मिला। उसकी आय भी दुगनी नहीं हुई है।
इस अवसर पर सर्वश्री राधेश्याम पटेल, अब्दुल कलाम, विकास यादव, विजय सिंह, के.के. श्रीवास्तव, डॉ0 हरिश्चन्द्र, राधेश्याम सिंह, विजेन्द्र नागर, राव संजय भाटी, श्रीमती चिंता यादव, सहजराम यादव एडवोकेट, सत्येन्द्र सिंह राय, एडवोकेट मदन लाल सैनी, मोनू चौधरी, रणवीर पंवार, नफीस अहमद, धीरेन्द्र चौधरी, मुन्ना गौड़ अंकुर प्रताप सिंह, अभिनेश यादव एडवोकेट, के.पी. वर्मा एडवोकेट, श्याम विश्वकर्मा, शिव कुमार बाल्मीकि, रवि दिवाकर, कपिल दिवाकर, कमलेश पाण्डेय, अशोक मौर्या, नीता सचान, चौथी यादव, प्रवेश कुमार यादव, इन्द्र प्रताप यादव, रवि यादव, अर्जुन यादव, रोहित यादव, दिलीप कमलापुरी, विकास पटेल, अंकित वर्मा, विनोद निषाद, शशिकान्त यादव आदि ने भी चौधरी साहब को पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *