Home / अन्य राज्य / राहुल गांधी एक मकसद लेकर चले हैं अशोक गहलोत

राहुल गांधी एक मकसद लेकर चले हैं अशोक गहलोत

Spread the love

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि.मुझे खुशी है कि राहुल जी एक मकसद लेकर चले हैं, मकसद क्या है- पूरा देश त्रस्त है, हर घर त्रस्त है महंगाई से, कमरतोड़ महंगाई, बेरोजगारी नौजवानों को आक्रोशित कर रही है, भयंकर बेरोजगारी हो रही है देश के अंदर, अर्थव्यवस्था ध्वस्त हो रही है,नीतियां सरकार की क्या हैं किसी को मालूम नहीं… और बहुत महत्वपूर्ण मकसद है कि देश में भाईचारा, प्रेम, सद्भावना हो। आज देश में जिस प्रकार से संविधान की धज्जियां उड़ रही हैं, जिस तरह से देश के अंदर लोकतंत्र की जड़ें कमजोर हो रही हैं… इस माहौल में राहुल गांधी जी का यात्रा निकालना, देश नहीं, दुनिया के मुल्कों में चर्चा हो रही है, लाखों लोग जुड़ रहे हैं यात्रा के माध्यम से। जो प्यार, जो आशीर्वाद राजस्थान के लोगों का मिला है राहुल जी को, मैं बहुत गदगद हूं उससे।
आज दूर-दूर से लोग आए हैं, हर जिले के लोग आए हैं और यहां पर रैली नहीं है ये रेला है, मैं आप सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *