01 दिसंबर 2022 लखनऊ।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया संयोजक/प्रवक्ता अशोक सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व विधायक नवाब काजिम अली खां उर्फ नावेद मियां ( रामपुर ) के द्वारा विधानसभा उपचुनाव – 2022 में रामपुर विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी को समर्थन दिये जाने जैसी घटना के उजागर होने पर उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण कांग्रेस पार्टी से 6 वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया गया है।



