Home / राष्ट्रीय / पहली कैबिनेट में ही बहाल होगी पुरानी पेंशन, एक लाख रोजगार- प्रियंका गांधी

पहली कैबिनेट में ही बहाल होगी पुरानी पेंशन, एक लाख रोजगार- प्रियंका गांधी

Spread the love

 

लखनऊ, 07 नवम्बर 2022।

हिमाचल प्रदेश अन्तर्गत ऊना जिले के कांगड़ मैदान में भारी जनसैलाब के बीच परिवर्तन प्रतिज्ञा रैली को सम्बोधित करने पहुंची कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव/प्रभारी उत्तर प्रदेश श्रीमती प्रियंका गांधी जी।

कांग्रेस प्रवक्ता कृष्णकांत पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रीमती प्रियंका गांधी जी ने भारी जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज हिमाचल प्रदेश के ऊना में भारी जनसैलाब ने बता दिया है कि जनता पुरानी पेंशन, पांच लाख रोजगार, हर महिला को आर्थिक मदद और शिक्षा स्वास्थ्य के लिए वोट करने जा रही है। पहली ही कैबिनेट में पुरानी पेंशन और एक लाख रोजगार बहाल होगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल की जनता कांग्रेस की सरकार बनाने जा रही है।

श्रीमती प्रियंका गांधी जी ने आगे कहा कि भाजपा के नेता लोगों को गुमराह कर रहे हैं। हिमाचल के लोग बीमार नहीं हैं जो उन्हें बार-बार दवाई ना बदलने की नसीहत दी जा रही है, बल्कि भाजपा सरकार बेकार है जिसमें पांच साल राज्य में घाटे, घोटाले का राज चलाया है और महंगाई, बेरोजगारी से हिमाचल वासियों को सताया है। हिमाचल की जनता ने तय कर लिया है कि युवाओं को बेरोजगार रखने वाली बीजेपी नहीं, रोजगार देने वाली कांग्रेस सरकार चाहिए। पुरानी पेशन छीनने वाली बीजेपी नहीं, ओपीएस लागू करने वाली कांग्रेस सरकार चाहिए। महंगाई लाने वाली बीजेपी नहीं ,महंगाई से राहत देने वाली कांग्रेस सरकार चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *