कल शाहजहांपुर में बहुजन समाज पार्टी के तत्वाधान में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा सांसद ने कहा
बढ़ते अपराध, बेलगाम महंगाई और ध्वस्त कानून व्यवस्था से त्रस्त उत्तर प्रदेश की जनता अब भाजपा को हटाने के लिए और कानून का राज स्थापित करने वाली बसपा की सरकार बनाने के लिए तैयार है।