शादाब हुसैन
बलरामपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज बलरामपुर में 9800 करोड़ रुपये लागत वाली सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना को राष्ट्र को समर्पित किया। इस अवसर पर श्री मोदी ने कहा कि इस क्रांतिकारियों की धरती ने देश के स्वतंत्रता संग्राम में अपना अमूल्य योगदान दिया। राजा देवी बक्श सिंह, राजा कृष्णदत्तराम, और पृथ्वी पाल सिंह जैसे पराक्रमियों ने अंग्रेजी शासन से लोहा लेने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी। अयोध्या में बन रहे प्रभु श्रीराम मंदिर की जब तक बात होगी बलरामपुर रियासत के महाराजा पाटेश्वरी प्रसाद सिंह के योगदान का उल्लेख युगो-युगो तक होगा। बलरामपुर की जनता ने नानाजी देशमुख एवं अटल बिहारी बाजपेई के रूप में दो-दो भारत रत्नों को गढ़ा एवं संवारा है। प्रधानमंत्री द्वारा गत 8 दिसंबर को हेलीकॉप्टर हादसे में अपनी जान गवाने वाले भारत के पहले सीडीएस विपिन रावत तथा तेरह अन्य शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि इस योजना का दशकों से पूरा होने का इंतजार किया जा रहा था।आज वह सपना पूरा हो रहा है। घाघरा,सरयू, राप्ती,बाणगंगा और रोहिनी नदी की जल शक्ति इस क्षेत्र में समृद्धि का नया दौर लाने वाली है। इस परियोजना का लाभ बलरामपुर के साथ-साथ बहराइच, गोंडा, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, बस्ती, गोरखपुर, महाराजगंज और संतकबीरनगर के लाखों किसान भाइयों को मिलेगा।
उन्होंने पिछली सरकारों पर सरयू नहर परियोजना को लटकाने और भटकाने का आरोप लगाते हुए कहा कि योगी सरकार के साढ़े 4 साल के कार्यकाल में इस परियोजना को पूरा किया गया है। उन्होंने कहा कि जब यह परियोजना शुरू हुई थी तो इसकी लागत 100 करोड़ से भी कम थी और वर्तमान समय में 9800 करोड रुपया खर्च करके इस परियोजना को पूरा किया जा सका है।
पहले गन्ना किसानों को समय पर उनके गन्ने का भुगतान नहीं मिल पाता था।इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास एवं अन्य योजनाओं में अब महिलाओं को भी प्राथमिकता दी जा रही है।
उन्होंने कहा कि 2 लाख करोड़ रुपए से पक्के मकान बनाने का व्यवस्था की जा रही है ताकि सभी गरीब परिवारों को मकान मिल सके। उन्होंने कहा कि पिछले 100 साल के भीतर देश ने पहली बार सबसे बड़ी महामारी कोरोना से लड़ाई लड़ी है। हमने प्रयास किया है कि कोई भी गरीब व्यक्ति भूखा ना सोए। उन्होंने आश्वासन दिया कि होली तक सभी कार्ड धारकों को निशुल्क खाद्यान्न मिलता रहेगा। उन्होंने कहा कि पहले सरकारें माफियाओं को संरक्षण देती थी, परंतु योगी सरकार माफियाओं के सफाई में लगी हुई है।अब अपराधियो की जगह जेल हो गई है।
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री का स्वागत करते हुये कहा कि सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना के प्रारंभ होने से 30 लाख किसानों के खेत को सिंचाई के लिए पानी मिलेगा और उनकी आय दुगनी हो सकेगी। उन्होंने कहा कि घाघरा, सरयू, राप्ती, बाणगंगा तथा रोहिन नदियों को जोड़ते हुए पूर्वांचल के 9 जिलों को इस योजना से किसानों को लाभ मिलेगा।
सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना के राष्ट्र को समर्पण के अवसर पर राज्यपाल आनन्दीबेन पटेल की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस लोकार्पण कार्यक्रम को केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, कानून मंत्री बृजेश पाठक, समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री, सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा, सांसद बृजभूषण सिंह, कीर्तिवर्धन सिंह, अक्षयवर लाल गौड़, राज्य मंत्री पल्टूराम, बलदेव सिंह औलख, विधायक गण बावन सिंह, सुभाष त्रिपाठी, शैलेंद्र सिंह शैलू, प्रतीक भूषण सिंह, राम प्रताप वर्मा, विनय द्विवेदी, प्रेम नारायण पांडे, राम फेरन पांडे, कैलाश नाथ शुक्ला, प्रभात वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रावस्ती दद्दन मिश्रा आदि गणमान्य व्यक्तियों ने भी संबोधित किया। प्रदेश के जल शक्ति मंत्री डॉ० महेंद्र सिंह ने सभी का स्वागत किया।
प्रधानमंत्री ने बलरामपुर में सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना राष्ट्र को किया समर्पित
इस परियोजना से 9 जिलों के लगभग तीस लाख किसान होंगें लाभान्वित