आज दिनांक 10-12-2021 को सांस्कृतिक गौरव संस्थान की एक बैठक स्थान जिमखाना क्लब , कैसरबाग आफीसर्स कालोनी , लखनऊ में 4 बजे 10 सूर्यकान्त जी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
बैठक में निम्न बिन्दुओं पर विचारोपरान्त निर्णय लिया गया।
- 23 जनवरी 2022 नेता जी सुभाष चन्द्र बोस जी के जन्म दिन के अवसर पर 30 जनवरी 2022 को समय 11 बजे एक गोष्ठी का आयोजन किया जायेगा।
- भारत सरकार से यह मांग है कि नेता सुभाष चन्द्र बोस को अविभाजित भारत का प्रथम प्रधान मंत्री घोषित किया जाये और संसद में प्रस्ताव पारित काल कर, संसद के लेखों में अंकित किया जाए।
- नेता जी सुभाष चन्द्र बोस को “भारत रत्न” से सम्मानित किया जाए।
- देश के आजादी के पश्चात 7 दशकों तक इतिहास को तोड़ – मरोड़ कर पाठ्य पुस्तकों में लिखाया – पढ़ाया गया एक वर्ग विशेष के अक्रांताओं को महिमा मंडित किया गया। ऐसे बहुत से अनछुये पहलुओं को उजागर कर जन मानस के बीच में लाया जायेगा।
बैठक के उपरान्त CDS जनरल विपिन रावत सहित सभी शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किया । इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष डा0 सूर्यकात जी ने 23 मई 2021 की वेबिनार का संस्करण याद करते हुए बताया कि कोविड़ के दौरान समाज को जागृत करने के लिए कोविड से कैसे बचा जाए अपने अनुभवों को साझा किया था। वे जबाज योद्धा के साथ – साथ सामाजिक योद्धा भी थे।
