Home / घायल किसानों ने संघर्ष में साथ खड़े होने पर प्रियंका दीदी को धन्यवाद कहा

घायल किसानों ने संघर्ष में साथ खड़े होने पर प्रियंका दीदी को धन्यवाद कहा

Spread the love


                                 
                             
                                                                
                                               
                                     


लखनऊ 12 अक्टूबर 2021

अखिल भारतीय कांग्रेस महासचिव प्रभारी उत्तर प्रदेश श्रीमती प्रियंका गांधी शहीद हुए किसानों के परिवारों से मिलीं और उनसे बात करते-करते भावुक हो गईं, उन्होंने एक बार फिर पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया।  
कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी, लखीमपुर किसान नरसंहार में शहीद हुए किसानों और पत्रकार रमन कश्यप की अंतिम अरदास प्रार्थना सभा में शामिल हुईं और अरदास सभा में गुरु ग्रँथ साहिब जी के सामने मत्था टेका और शहीद किसानों नछत्तर सिंह, लवप्रीत सिंह, गुरविंदर सिंह व दलजीत सिंह और पत्रकार रमन कश्यप की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।


          जानकारी देते हुए प्रवक्ता जावेद अहमद वारसी ने बताया कि घायल किसानों ने श्रीमती प्रियंका गांधी से मिलकर धन्यवाद दिया कि प्रियंका दीदी आप हमारे संघर्ष में साथ खड़ी हुईं, घायल किसानों में प्रमुख रूप से बैरिया निवासी जनपद लखीमपुर बलजिंदर सिंह पुत्र जीत सिंह और अन्य किसान शामिल रहें।
प्रवक्ता जावेद अहमद वारसी ने बताया कि श्रीमती प्रियंका गांधी जी से पत्रकारों के सवाल करने पर उन्होंने कहा कि आज मैं अंतिम अरदास की सभा में आई हूं, इसलिए कुछ बोलूंगी नहीं, हां यह जरूर है की अंतिम सांस तक किसानों की न्याय की लड़ाई लड़ूंगी।


श्रीमती प्रियंका गांधी जी का काफिला सुबह 8ः00 बजे लखनऊ एयरपोर्ट से लखीमपुर के लिए निकला था, जिसमें भाजपा सरकार के इशारे पर पुलिस प्रशासन ने तानाशाही कर कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं की गाड़ियों को जगह-जगह रोक लिया गया, उन्हें जाने नहीं दिया गया, श्रीमती प्रियंका गांधी जी के काफिले को लखीमपुर में तयरूट से डायवर्ट कर भटकाने की कोशिश की गई।
भाजपा सरकार ने पूरी कोशिश की कि श्रीमती प्रियंका गांधी जी शहीद किसानों की अरदास सभा मे न पहुंच पाए, लेकिन श्रीमती प्रियंका गांधी जी की किसानों के प्रति करुणा और मजबूत इच्छाशक्ति के चलते वह वहां पहुंची और पहुंचकर किसानों को श्रद्धांजलि सभा में श्रद्धांजलि दी l


    साथ में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू जी मौजूद रहे और साथ पहुँचने वालों में प्रमुख रूप से सांसद दीपेंदर हुड्डा, विधायक मसूद अख्तर, विधायक नरेश सैनी, राष्ट्रीय सचिव रोहित चौधरी, तौकीर आलम व प्रदीप नरवाल, पूर्व सांसद जफर अली नकवी, पूर्व मंत्री व मीडिया प्रभारी श्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, प्रिंट मीडिया संयोजक अशोक सिंह, डिजिटल मीडिया इंचार्ज/प्रवक्ता अंशू अवस्थी, महासचिव शिव पाण्डेय, सैफ अली नकवी, प्रवक्ता पंकज तिवारी, प्रवक्ता संजय सिंह, प्रवक्ता सचिन रावत, रफत फातिमा, प्रदीप कनोजिया, दिनेश सिंह, बंशीधर मिश्रा, जयकरण वर्मा, विश्व विजय सिंह ,महासचिव शिव पांडे युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ओमवीर यादव कनिष्क पांडे और प्रदेश सचिव अभषेक पटेल व जिलाध्यक्ष प्रह्लाद पटेल, विष्णु विनोदम महाराज (मथुरा), महासचिव शिव पाण्डेय, यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कनिष्क पाण्डेय, महिला प्रदेश अध्यक्ष करिश्मा ठाकुर, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन प्रदेश अध्यक्ष शैलेन्द्र तिवारी, अन्नू सोनी  सहित हजारों की संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *