लखनऊ 01 अक्टूबर 2021
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव श्री मोहन प्रकाश ने आज ऐशबाग ईदगाह मस्जिद के इमाम मौलाना खालिद रसीद फिरंगी महली से अनौपचारिक मुलाकात की और देश के मौजूदा हालात पर चर्चा की।
उपरोक्त जानकारी उत्तर प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के संयोजक अशोक सिंह ने देते हुए बताया कि बेहद खुशगंवार माहौल में हुई मुलाकात में आर्थिक,सामाजिक सहित अनेक पहलुओं पर हुई चर्चा में साफ किया कि फांसीवादी ताकते देश के भाईचारे के साथ संविधान को निरन्तर चुनौती देते हुए राष्ट्रीय संस्थानों को कमजोर कर रहे है। श्री मोहन प्रकाश ने कहा कि कांग्रेस देश के लिये त्याग करने वाली पार्टी है वह किसी समाज के साथ अन्याय नही होने देगी, समय की आवश्यकता है कि हम सब मिलजुलकर देश के समक्ष खड़ी चुनौतियों का सामना करें।

