Home / लखनऊ सपा मुख्यालय में बीपी मंडल की 103 वी जयंती साधारण रूप से मनाई गई

लखनऊ सपा मुख्यालय में बीपी मंडल की 103 वी जयंती साधारण रूप से मनाई गई

Spread the love

लखनऊ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी प्रदेश कार्यालय सहित विभिन्न जिला मुख्यालयों पर सामाजिक न्याय के पुरोधा मंडल आयोग के अध्यक्ष, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री, दूसरे पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष श्री बी. पी. मंडल की 103वीं जयंती सादगी से मनाई गई।
समाजवादी पार्टी कार्यालय के लोहिया सभागार में श्री बी.पी. मंडल के चित्र पर मार्ल्यापण और पुष्पांजलि अर्पित कर उनके सामाजिक योगदान को याद किया गया। इस अवसर पर कहा गया कि सामाजिक न्याय की अनुशंसाओं को समाजवादी पार्टी ने हमेशा आगे बढ़ाया है। इसे पूरे तौर पर लागू करने के लिए समाजवादी पार्टी का संघर्ष जारी है।
कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री राजेन्द्र चौधरी और प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश उत्तम पटेल ने भी बी.पी. मंडल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसी क्रम में राज्यभर के विभिन्न जनपदों में श्री बी.पी. मंडल की जयंती मनायी गई। (राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *