राष्ट्रपति रामनाथ गोविंद सुबह 11 बजे विशेष विमान से अमौसी स्थित चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे चार दिवसीय यात्रा के लिए पहुंचें उनका स्वागत राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनकी अगवानी क्या एयरपोर्ट से राष्ट्रपति सड़क मार्ग से सीधे राजभवन पहुंचे बता दें कि दो महीनों के भीतर प्रदेश की उनकी दूसरी यात्रा है.
राष्ट्रपति का कार्यक्रम
राजभवन में दोपहर का भोजन और विश्राम करने के बाद शाम 5 बजे राष्ट्रपति बाबा भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के नवें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे. 27 अगस्त को राष्ट्रपति लखनऊ में तीन कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे. इनमें उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सम्पूर्णानंद की मूर्ति का अनावरण और संजय गांधी मेडिकल कॉलेज का 26वां दीक्षांत समारोह शामिल है. इसके अलावा गोरखपुर अयोध्या भी जाएंगे