मशहूर शायर मुनव्वर राणा के खिलाफ कल एस सी एस टी आयोग के सदस्य राम सिंह ने लखनऊ हजरतगंज कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है!
शुक्रवार को ही मुनव्वर राना के खिलाफ हजरतगंज कोतवाली में FIR दर्ज की गई थी! इस मामले में विवेचना के लिए एसीपी हजरतगंज राघवेंद्र मिश्रा को मिली है!
विवेचना में दोषी पाए जाने पर उन्हें गिरफ्तार भी किया जा सकता है! उधर अखिल भारतीय श्री वाल्मीकि नवयुवक संघ ने मुनव्वर राना के बयान की निंदा करते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है !एक बैठक के दौरान संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार बाल्मीकि ने कहा है कि तालिबान की तुलना करोड़ों लोगों के आराध्य भगवान बाल्मीकि से करना गलत मानसिकता दर्शाता है!
