अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एयरपोर्ट के आसपास की परिस्थितियां जटिल होती जा रही है! तालिबान ने पूरे एयरपोर्ट की घेराबंदी कर रखी है !
शहर से एयरपोर्ट आने वाले रास्तों पर जगह-जगह बैरिकेड लगा है !आने जाने वाले व्यक्त की तलाशी ली जा रही है! ऐसे गंभीर हालातों को देखते हुए भारत में शरण लेने की इच्छा वाले व्यक्तियों को अफगानिस्तान से निकालने की प्रक्रिया तेज कर दी है !अमेरिका और नाटो की सेनाओं ने भारत को काबुल से प्रतिदिन दो उड़ाने भरने की अनुमति दी है इसके अलावा भारत नाटो की मदद से भी अपने लोगों को बाहर निकाल रहा है!
