उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह का एक लंबी बीमारी के बाद शनिवार रात 9:15 पर एसजीपीजीआई में निधन हो गया !उनका इलाज कई दिनों से एसजी पीजीआई में चल रहा था !उनके निधन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य लखनऊ में माल एवेन्यू स्थित आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी, उनके निधन पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, जम्मू कश्मीर के राज्यपाल मनोज सिन्हा निधन की खबर सुनकर लखनऊ आ रहे हैं!
