Home / ग़ुस्ल ख़ाना इमामबाड़े ऐशबाग में मजलिस का आयोजन

ग़ुस्ल ख़ाना इमामबाड़े ऐशबाग में मजलिस का आयोजन

Spread the love

संवाददाता
लखनऊ।नवासा- ए -रसूल इमाम हुसैन (अ.स)और उनके 72 साथियों की कुर्बानी की याद में वक़्फ़ ख्यामे हुसैनी ग़ुस्ल खाना इमामबाड़ा ऐशबाग में मजलिसों का आयोजन पहली मोहर्रम से हो रहा है ।जो मोहर्रम की 9 तारिख़ तक जारी रहेगा।
मजलिस को मौलाना सय्यद फ़िरोज़ अब्बास नक़वी खिताब कर रहे हैं।मजलिस रोज दस बजे दिन में शुरू होती है।इसी सिलसिले में आज की मजलिस को खिताब करते हुए मौलाना ने इमाम हुसैन अस के बचपन के दोस्त हबीब इब्ने मज़ाहिर की शहादत और कुर्बानी को बयान किया जिसको सुन कर मोमनीन की आँखों से आँसू जारी हो गए।इस सिलसिले में इमामबाड़े के मुतवल्ली सैय्यद सैफ़ हैदर नक़वी ने बताया कि पिछले तीन वर्षों से यहां अशरा क़ायम किया गया है। जिसमें तमाम मोमनीन से शिरकत की गुज़ारिश है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *