Home / 8 अगस्त को उप्र के हर जिले में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपने का आह्वान :मौलाना यासूब अब्बास

8 अगस्त को उप्र के हर जिले में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपने का आह्वान :मौलाना यासूब अब्बास

Spread the love

लखनऊ 2 अगस्त 2021 ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के पदाधिकारियों की आपातकालीन बैठक मुख्य कार्यालय अवध पॉइंट नखास लखनऊ पर अध्यक्ष सायम मेहंदी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
जिसमें उत्तर प्रदेश के डायरेक्टर जनरल पुलिस द्वारा मोहर्रम के अवसर पर जो गाइडलाइन जारी करी गई। इस गाइडलाइंस में शिया समुदाय पर खलीफा को बुरा कहना ,खलीफाओं का नाम पतंग पर लिखकर उड़ाना ,गौ हत्या करना, महिलाओं पर अश्लीलता करना जैसे आरोप लगाए गए थे ।इस बैठक में डीजीपी कार्यालय द्वारा जारी गाइडलाइंस में लगाए गए आरोपों को सिरे से खारिज किया गया। इस मौके पर ऑल इंडिया शिया पर्सनल ला बोर्ड के प्रवक्ता मौलाना यासूब अब्बास ने मीडिया को संबोधित करते हुए शिया समुदाय एवं ताजिया दरों से आह्वान किया है कि उत्तर प्रदेश के हर जिले में 8 अगस्त को जिलाधिकारी को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा ।ताकि 10 मोहर्रम को ताजिया दारो को ताजिया दफन करने की अनुमति प्रदान की जाए साथ ही साथ डीजीपी कार्यालय द्वारा जारी गाइडलाइंस में जो शिया समुदाय पर आरोप लगाए गए हैं ।उसका भी विरोध प्रकट करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *