लखनऊ 12 जुलाई 2021
उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस पूर्वी उ0प्र0 के अध्यक्ष की कनिष्क पाण्डेय के निर्देश पर आज पूरे प्रदेश में युवा कांग्रेसजनों द्वारा पेट्रोल, डीजल, रसोईगैस, खाद्य वस्तुओं आदि के दामों में हुई बेतहाशा वृद्धि के विरोध में जबर्दस्त विरोध प्रदर्शन किया गया।
राजधानी लखनऊ में जिला युवा कांग्रेस लखनऊ पश्चिमी के अध्यक्ष सै0 इमरान के नेतृत्व में परिवर्तन चैक पर तांगा रैली निकालकर प्रदर्शन किया गया और सरकार से पेट्रोल, डीजल, रसोईगैस, खाद्य वस्तुओं आदि के दामों को तत्काल कम करने की मांग की गयी। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में युवा कांग्रेसजनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और बसों में भरकर इको गार्डेन ले गये जहां से देर सायं रिहा किया गया।
इस मौके पर सै0 इमरान ने कहा कि सरकार यदि पेट्रोल, डीजल, रसोईगैस, खाद्य वस्तुओं के दामों में कमी नहीं करेगी तो युवा कांग्रेस व्यापक जनहित में सड़कों पर उतरकर संघर्ष करने के लिए पुनः विवश होगी। उन्होने कहा कि आज हर वर्ग मंहगाई से कराह रहा है। रसोईगैस की कीमत लगभग 900 रूपये प्रति सिलेण्डर हो गयी है। पेट्रोल, डीजल के दाम शतक लगा रहे हैं। रोजाना प्रयोग की खाद्य वस्तुएं आम आदमी की पहुंच से बाहर होती जा रही है। सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। खाद्य तेल के दाम डेढ़ सौ से दो सौ प्रतिशत तक बढ़ गये हैं। भारतीय जनता पार्टी की सरकार सिर्फ चुनावों को येन-केन-प्रकारेण जीतने में जुटी हुई है और लोकतंत्र का गला घोंटने पर उतारू है। उन्होने कहा कि जनता के हितों से योगी और मोदी सरकार का कोई सरोकार नहीं रह गया है।
विरोध प्रदर्शन में प्र्रमुख रूप से श्री गौरव शुक्ला, श्री अमन सिंह चैहान, श्री सौरभ सिंह, श्री राकेश सिंह, श्री सत्येन्द्र वर्मा लोधी, मो0 शफीक, श्री आलोक यादव सहित सैंकड़ों की संख्या में युवा कांग्रेसजन शामिल रहे।