एबॉट ने आज कहा कि उसने भारत में वयस्कों और बच्चों में लक्षण वाले या बिना लक्षण वाले सार्स-सीओवी- दो वायरस का पता लगाने के लिए कोविड-19 घरेलू परीक्षण किट पेश की है, जिसकी कीमत 325 रुपए लगभग है।
एबॉट ने एक बयान में कहा कि कंपनी लाखों की संख्या में पैनबियो कोविड-19 रैपिड एंटीजन परीक्षण किट देगी, जो निजी उपयोग के लिए मिलेंगे। कंपनी ने कहा कि इससे शहरी और ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य प्रणालियों पर दबाव कम करने में मदद मिलेगी। एबॉट ने कहा कि इस किट की मदद से घर पर आसानी से कोविड-19 वायरस की जांच की जा सकती है।
कितनी होगी कीमत : इस टेस्ट किट का नाम एबॉट Panbio COVID-19 एंटीजेन टेस्टिंग किट रखा गया है. सिंगल किट की कीमत 325 रुपए, 4 पैक वाले किट की 1250 रुपए, 10 पैक वाले किट की 2800 रुपए और 20 पैक वाले किट की 5400 रुपए रखी गई है।
साथ ही साथ बता दें इससे पहले फ्रांस की कंपनी पैथस्टोर ने भारत में 299 रुपये में कोविड-19 आरटी-पीसीआर परीक्षण (RT-PCR testing) शुरू किया है। इससे देशभर में कंपनी की पहुंच बढ़ेगी। पैथस्टोर ने मंगलवार को बयान में कहा कि कंपनी के बेहद सस्ते आरटी-पीसीआर टेस्ट से पर्यटन, उद्योग और खुदरा क्षेत्रों में कामकाज में मदद मिलेगी।।