लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश में महिला जिला पंचायत अध्यक्ष प्रस्तावक के साथ हुई मारपीट और बदसलूकी करने के मामले पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त ऐक्शन लिया है। सीएम के निर्देश पर सीओ और थाना इंचार्ज को सस्पेंड कर दिया गया है। वही जिस युवक पर मारपीट व बदसलूकी का आरोप है, वह एक निर्दलीय प्रत्याशी का समर्थक बताया जा रहा है। इस युवक को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी की घटना का वीडियो सोशल मीडिया इलेक्ट्रॉनिक वीडियो प्रिंट मीडिया पर वायरल होने के बाद विपक्षी दलों ने इसपर सवाल खड़ा किया था । अखिलेश यादव ने अपनी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि जिस महिला के साथ बदसलूकी हुई है, एसपी के लोग उसके साथ खड़े हैं।
ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए होने वाले नामांकन के दौरान यूपी के लखीमपुर समेत तमाम जिलों में हिंसा की घटनाएं हुई थीं।