Home / अंजुमन वजीफा ए सादात व मोमिनीन के शोअब ए मुशावरत द्वारा रईस मंजिल में स्टडी सेंटर का उद्घाटन।

अंजुमन वजीफा ए सादात व मोमिनीन के शोअब ए मुशावरत द्वारा रईस मंजिल में स्टडी सेंटर का उद्घाटन।

Spread the love

अंजुमन वजीफा ए सादात व मोमिनीन के शोअब ए मुशावरत द्वारा रईस मंजिल स्थित रौज़े हज़रत मुस्लिम अ.स में स्टडी सेंटर का उद्घाटन हुआ।
स्टडी सेंटर के उद्घाटन का मकसद शिया गरीब जरूरतमंद बच्चों को बुनियादी तालीम मुहैया कराना है।
इस मौके पर अंजुमन वजीफे सादात व मोमेनीन के शोअब ए मुशावरत के सेक्रेटरी जनाब जमानत अली साहब, अंजुमन के इंटरनल ऑडिटर जनाब असग़र मेंहदी साहब, जनाब आसिम साहब, जनाब ताजदार साहब और अंजुमन ए ग़ुंचये मेंहदिया के सेक्रेटरी जनाब नुसरत हुसैन मौजूद थे।
अंजुमन के शोअबा ए मुशावरत द्वारा लखनऊ के विभिन्न क्षेत्रों में स्टडी सेंटर खोले जाने का कार्यक्रम है।
विशेष रूप से यह सेंटर उन बच्चों के लिए खोला जा रहा है जिनके पास पढ़ाई का कोई साधन मौजूद नहीं है अर्थात उनके पास एंड्रॉयड मोबाइल और किताबें जैसी मूलभूत वस्तुएं मौजूद नहीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *