मुंबई: फिल्म जगत के महान अभिनेता दिलीप कुमार /युसूफ खान को खो दिया।
एक ऐसा अभिनेता जिनके लोग ही फैन नहीं थे,
खुद पूरा बॉलीवुड उनका फैन था. वो दिलीप कुमार अब हमारे बीच नहीं रहे.
आज 8:10 पर 98 वर्ष की उम्र में उनका देहांत हो गया.। उन्हें हिंदी सिनेमा के पहले खान के नाम से भी जाना जाता है. दिलीप कुमार ने एक्टिंग की शुरुआत 1944 में आई फिल्म ज्वारभाटा से की थी. हिंदी सिनेमा में मेथड एक्टिंग का श्रेय दिलीप कुमार साहब को ही जाता है. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के निर्देश पर राजकीय सम्मान के साथ दिलीप कुमार को सांताक्रुज के कब्रस्तान में सुपुर्द ए खाक किया गया. दिलीप कुमार के निधन पर प्रधानमंत्री मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई राजनीतिक हस्तियों ने दुख के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की ,शाहरुख खान उनके घर पहुंच कर उनकी पत्नी श्रीमती सायरा बानो से से मिलकर दुख प्रकट किया ।
साथ ही साथ बॉलीवुड से भी लता मंगेश्कर,अक्षय कुमार समेत कई दिग्गजों ने शोक व्यक्त किया.